समाहरणालय, सीतामढ़ी

जन संपर्क प्रशाखा

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक : 09 नवंबर 2025

जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने आज संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। मौके पर नगर आयुक्त जीपी सिंह ,उप नगर आयुक्त कुलदीप सिंहा एसडीओ सदर आनंद कुमार ,एसडीपीओ,डीपीआरओ कमल सिंह, बीडीओ एवं सीओ डुमरा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों की इस संयुक्त टीम ने लखनदेई पुल , खरका घाट, कैलाशपुरी स्थित लखनदेई नदी घाट सहित अन्य प्रमुख छठ घाटों का भ्रमण किया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि घाटों की सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, अस्थायी शौचालय, चेंजिंग रूम, वॉच टावर, मेडिकल टीम, नियंत्रण कक्ष, गश्ती दल एवं वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था समय पर पूर्ण कर ली जाए।

जिलाधिकारी श्री सुल्तानिया ने कहा कि सूर्योपासना के इस महापर्व छठ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए भीड़-प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।उन्होंने निर्देश दिया कि एसडीआरएफ की तैनाती एवं अन्य सुरक्षा उपायों के साथ सतत निगरानी रखी जाए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version