Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    SIM कार्ड स्कैम केस: राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीनू विद्याधरन को दी ज़मानत

    February 19, 2026

    रेवाड़ी: पूर्व सैनिक की हत्या का खुलासा, एलएलबी छात्र ने दोस्त संग लूट के लिए किया मर्डर

    February 19, 2026

    गया में बागेश्वरी गुमटी पर बनेगा आरओबी, 90 करोड़ से अधिक की परियोजना को स्वीकृति

    February 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»ट्रॉली मैन की व्यवस्था एवं अटेंडेंट के लिए ठहरने की समुचित सुविधा सुनिश्चित
    Breaking News

    ट्रॉली मैन की व्यवस्था एवं अटेंडेंट के लिए ठहरने की समुचित सुविधा सुनिश्चित

    adminBy adminFebruary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, सीतामढ़ी

    जन संपर्क प्रशाखा

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक– 18 फरवरी 2026

    दलालों से मुक्त हुआ सदर अस्पताल, सीतामढ़ी

    ट्रॉली मैन की व्यवस्था एवं अटेंडेंट के लिए ठहरने की समुचित सुविधा सुनिश्चित

    जिलाधिकारी श्री रिची पांडे के निर्देश के आलोक में सदर अस्पताल सीतामढ़ी में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पिछले 15–20 दिनों से अस्पताल प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर अस्पताल परिसर को दलालों से मुक्त करने की दिशा में सख्त कार्रवाई की गई है।

    अस्पताल परिसर में दलालों की सक्रियता के कारण मरीजों को अनावश्यक परेशानियों एवं आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ता था, जिससे चिकित्सा व्यवस्था भी प्रभावित होती थी। जिलाधिकारी द्वारा इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की बिचौलिया व्यवस्था को समाप्त किया जाए तथा मरीजों को सीधे और पारदर्शी तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
    दलालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
    अस्पताल प्रबंधन द्वारा निगरानी बढ़ाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाई गई तथा दलालों को अस्पताल परिसर से बाहर किया गया।
    नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो।

    (ट्रॉली मैन की नियुक्ति)
    जिलाधिकारी के निर्देश पर अस्पताल में ट्रॉली मैन की व्यवस्था की गई है। अब अस्पताल आने वाले मरीजों को स्ट्रेचर/ट्रॉली के माध्यम से संबंधित वार्ड, जांच कक्ष अथवा आपातकालीन कक्ष तक व्यवस्थित रूप से पहुंचाया जा रहा है। इससे मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी सहूलियत मिल रही है तथा आपात स्थिति में त्वरित उपचार सुनिश्चित हो पा रहा है।

    (अटेंडेंट के लिए ठहरने की व्यवस्था)

    मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट को ध्यान में रखते हुए पुराने प्रतीक्षालय को व्यवस्थित कर उनके ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही स्वच्छ पेयजल एवं सुलभ शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस पहल से दूर-दराज से आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को विशेष राहत मिली है।

    जिलाधिकारी श्री रिची पांडे ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाएं आमजन का अधिकार हैं और उन्हें सम्मानजनक, पारदर्शी एवं सुलभ वातावरण में उपचार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, बिचौलिया प्रथा या मरीजों के शोषण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    जिलाधिकारी के सक्रिय नेतृत्व, नियमित निरीक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग के कारण ही यह सुधारात्मक पहल संभव हो सकी है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया है कि सेवा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, साफ-सफाई, अनुशासन एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
    अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आने वाले दिनों में मरीजों की सुविधा के लिए और भी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि सदर अस्पताल सीतामढ़ी एक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं भरोसेमंद चिकित्सा केंद्र के रूप में स्थापित हो सके।
    —
    जिला जन संपर्क पदाधिकारी
    सीतामढ़ी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने,
    Next Article मनरेगा से 68 हजार से अधिक लोगों को रोजगार, जिले में 6500 से ज्यादा योजनाओं पर काम
    admin

    Related Posts

    SIM कार्ड स्कैम केस: राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीनू विद्याधरन को दी ज़मानत

    February 19, 2026

    रेवाड़ी: पूर्व सैनिक की हत्या का खुलासा, एलएलबी छात्र ने दोस्त संग लूट के लिए किया मर्डर

    February 19, 2026

    गया में बागेश्वरी गुमटी पर बनेगा आरओबी, 90 करोड़ से अधिक की परियोजना को स्वीकृति

    February 19, 2026

    AI Impact Summit के बीच मनीष सिसोदिया का सवाल: क्या देश AI युग के लिए तैयार है?

    February 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    SIM कार्ड स्कैम केस: राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीनू विद्याधरन को दी ज़मानत

    By adminFebruary 19, 20260

    राउज एवेन्यू कोर्ट की एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अदालत ने सिम कार्ड स्कैम और साइबर…

    रेवाड़ी: पूर्व सैनिक की हत्या का खुलासा, एलएलबी छात्र ने दोस्त संग लूट के लिए किया मर्डर

    February 19, 2026

    गया में बागेश्वरी गुमटी पर बनेगा आरओबी, 90 करोड़ से अधिक की परियोजना को स्वीकृति

    February 19, 2026

    AI Impact Summit के बीच मनीष सिसोदिया का सवाल: क्या देश AI युग के लिए तैयार है?

    February 19, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (385)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?