Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी जिला अंतर्गत “अभया ब्रिगेड” टीम विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों एवं कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाली महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित अभया ब्रिगेड महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

    April 10, 2026

    “ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण व डिजिटलीकरण कार्य को लेकर की गई बैठक।

    April 10, 2026

    ■जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के निदेश पर वाइब्रेंट विले प्रोग्राम के तहत चयनित गांवों में उपलब्ध संसाधनों की हुई जांच*

    April 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»“ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण व डिजिटलीकरण कार्य को लेकर की गई बैठक।
    Breaking News

    “ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण व डिजिटलीकरण कार्य को लेकर की गई बैठक।

    adminBy adminApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–09 अप्रैल 2026

    “ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण व डिजिटलीकरण कार्य को लेकर की गई बैठक।

    “ज्ञान भारतम् मिशन” देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ उसे आधुनिक तकनीक से जोड़कर आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजने की एक दूरदर्शी पहल है––जिलाधिकारी

    कम-से-कम 75 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियों—जैसे कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र और कपड़े पर लिखित सामग्री—की पहचान, सर्वेक्षण, कैटालॉगिंग और संरक्षण किया जाएगा।

    मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई।

    सीतामढ़ी जिले में ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के अंतर्गत प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व की पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण की दिशा में कार्य को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस मिशन के तहत सीतामढ़ी जिले में सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, मठों, मंदिरों, शैक्षणिक संस्थानों, पुस्तकालयों तथा व्यक्तियों के पास उपलब्ध कम-से-कम 75 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियों—जैसे कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र और कपड़े पर लिखित सामग्री—की पहचान, सर्वेक्षण, कैटालॉगिंग और संरक्षण किया जाएगा।
    इन पांडुलिपियों को डिजिटाइज कर ‘ज्ञान भारतम् पोर्टल’ के माध्यम से आम लोगों, खासकर वर्तमान पीढ़ी के लिए सुलभ बनाया जाएगा, ताकि इस धरोहर को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सके।
    जिला स्तर पर इस कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उप विकास आयुक्त, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी में सदर, पुपरी एवं बेलसंड के एसडीओ, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला सामान्य प्रशाखा एवं अभिलेखागार के प्रभारी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एनईपी निदेशक तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को सदस्य बनाया गया है। साथ ही, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रखंड स्तर पर भी कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया है। इस मिशन के लिए उप विकास आयुक्त को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।
    इसी क्रम में आज मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई और सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    यह पहल भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजना है, जिसका उद्देश्य देश की प्राचीन ज्ञान परंपरा को संरक्षित करते हुए उसे डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है , वर्तमान पीढ़ी को उपलब्ध कराने के साथ-साथ भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखना इसका उद्देश्य है।

    इस संबंध में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने बताया कि इस योजना का महत्व केवल पांडुलिपियों के संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके माध्यम से लुप्त होती प्राचीन हस्तलिखित धरोहरों को सुरक्षित कर उन्हें डिजिटल रूप में व्यापक पहुंच प्रदान की जा रही है। यह शोधार्थियों, विद्यार्थियों और इतिहासकारों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी, जिससे वे प्राचीन ज्ञान, संस्कृति और परंपराओं का अध्ययन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ उसे आधुनिक तकनीक से जोड़कर आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजने की एक दूरदर्शी पहल है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article■जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के निदेश पर वाइब्रेंट विले प्रोग्राम के तहत चयनित गांवों में उपलब्ध संसाधनों की हुई जांच*
    Next Article सीतामढ़ी जिला अंतर्गत “अभया ब्रिगेड” टीम विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों एवं कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाली महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित अभया ब्रिगेड महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी जिला अंतर्गत “अभया ब्रिगेड” टीम विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों एवं कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाली महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित अभया ब्रिगेड महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

    April 10, 2026

    ■जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के निदेश पर वाइब्रेंट विले प्रोग्राम के तहत चयनित गांवों में उपलब्ध संसाधनों की हुई जांच*

    April 9, 2026

    ⬛️ *जिलाधिकारी का जयनगर कस्टम कार्यालय* निरीक्षण, पारदर्शी व त्वरित सेवाओं पर जोर | ——————————

    April 9, 2026

    विभिन्न कंपनियों के पेट्रोल पम्पों पर दिनांक-07.04.2026 को पेट्रोल(मोटर स्पिरिट) 513.5 हजार लीटर तथा डीजल (हाई स्पीड डीजल) 659.3 हजार लीटर का स्टॉक है उपलब्ध

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    सीतामढ़ी जिला अंतर्गत “अभया ब्रिगेड” टीम विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों एवं कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाली महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित अभया ब्रिगेड महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

    By adminApril 10, 20260

    सीतामढ़ी जिला अंतर्गत “अभया ब्रिगेड” टीम विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों एवं कोचिंग संस्थानों में आने-जाने…

    “ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण व डिजिटलीकरण कार्य को लेकर की गई बैठक।

    April 10, 2026

    ■जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के निदेश पर वाइब्रेंट विले प्रोग्राम के तहत चयनित गांवों में उपलब्ध संसाधनों की हुई जांच*

    April 9, 2026

    ⬛️ *जिलाधिकारी का जयनगर कस्टम कार्यालय* निरीक्षण, पारदर्शी व त्वरित सेवाओं पर जोर | ——————————

    April 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (839)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?