Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ब्रेकिंग : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना मंडल, पटना के संरक्षित स्थल बलिराजगढ़ का उत्खनन कार्य का शुभारंभ करते माननीय, सांसद एवं अध्यक्ष, संसदीय स्थायी समिति( परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति)…..

    March 28, 2026

    जिले में एलपीजी गैस का वितरण हो रहा सामान्य*

    March 28, 2026

    *बलिराजगढ़ में उत्खनन कार्य का शुभारंभ: मिथिला एवं मधुबनी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि।——————

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»जिले में शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में रामनवमी एवं चैती दुर्गापूजा त्योहार मनाने तथा इस अवसर पर विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने जारी किया संयुक्त* आदेश।——————-
    Breaking News

    जिले में शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में रामनवमी एवं चैती दुर्गापूजा त्योहार मनाने तथा इस अवसर पर विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने जारी किया संयुक्त* आदेश।——————-

    adminBy adminMarch 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी

    जिला जनसम्पर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति
    दिनांक -26/03/2026
    ================ *■ *जिले में शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में रामनवमी एवं चैती दुर्गापूजा त्योहार मनाने तथा इस अवसर पर विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने जारी किया संयुक्त* आदेश।——————-

    जिले के 323 स्थानों पर 646 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ काफी संख्या में पुलिस के जवानों की हुई प्रतिनियुक्ति।——- ———-

    सभी प्रखंडों के बीडीओ,सीओ एवम थानाध्यक्ष लगातार सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानो पर भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था पर रखेंगे कड़ी नजर।
    ————————–जिला साइबर सेल एवम सूचना एवम जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम को 24 घंटे सक्रिय रहकर सोशल मीडिया पर रखेगी कड़ी नजर।
    ————————- डीएम ने असामाजिक एवम उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध त्वरित करवाई का दिया निर्देश।————————–जिला नियंत्रण कक्ष से भी पल-पल की गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर। ————————-किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में क्विक रिस्पांस टीम, वज्रवाहन, अग्निशमन, एम्बुलेंस आदि की हुई तैनाती।
    —————–किसी भी प्रकार की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06276-224425 पर दी जा सकती है।————————————————–।*
    मधुबनी, 26 मार्च 2026

    जिले में रामनवमी एवं चैती दुर्गापुजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवम भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक एवम ऐहतियातन तैयारी की गई है। इस अवसर पर विधिव्यवस्था संधारण को लेकर जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, योगेन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत जिले के 323 स्थानों(सुरक्षित सहित) पर 646 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ काफी संख्या में पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच कर अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर संयुक्त फोटो, व्हाट्सएप नम्बर पर भेजना सुनिश्चित करेंगे।
    जिलाधिकारी ने कहा है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करे। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने से जरा भी नही हिचके। सादे लिबास में पुलिसकर्मी शरारती *तत्वों पर नजर रखेंगे। सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह से चौकस रहने का निर्देश दिया गया है। *विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों को जबाबदेही दी गई है,जो सीधे पल-पल की* *गतिविधियों से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। *सभी प्रखंडों के बीडीओ,सीओ एवम थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि आपस मे समन्वय बनाकर लगातार सभी संवेदनशील एवम महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी एवं चैती दुर्गापुजा का त्योहार मनाने की अपील किया गया हैं।
    *जिले की पल पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 26.03.2026 के पूर्वाह्न से 28.03.2026 के अपराह्न तक लगातार 24 घण्टे कार्य करेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06276-224425 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन और वरीय पुलिस पदाधिकारी के प्रभार में पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय रश्मि रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे तीन शिफ्टों में कार्यरत रहेगा। सभी शिफ्टों में पर्याप्त संख्या में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में क्विक रिस्पांस टीम, वज्रवाहन, अग्निशमन, आदि की तैनाती की गई है। अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अग्निशाम दस्ता को हर समय तैयार रखेंगे, ताकि आपात स्थिति में ससमय नियंत्रण किया जा सके। *जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर झूठी,भ्रामक एवम अफवाह फैलाने वाली खबरों पर नजर रखे। इसको लेकर जिला साइबर सेल एवम सूचना एवम* जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम को 24 घंटे सक्रिय रहकर सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने एवम ऐसे असामाजिक एवम उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कड़ी करवाई करने का निर्देश दिया है।

    ।…………………………………………………………………………………………………। ..*

    ================ ———————– ———————————————————————– ..*

    बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर06276-224425 जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

    ================
    #DPRO,Madhubani

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआज राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय, सीतामढ़ी में पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जनाब अली अशरफ फातमी साहब की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक श्री सुनील कुमार कुशवाहा जी ने की।
    Next Article जिले में विभिन्न कंपनियों के कार्यरत 103 एलपीजी गैस वितरकों द्वारा होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं को हो रही गैस आपूर्ति
    admin

    Related Posts

    ब्रेकिंग : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना मंडल, पटना के संरक्षित स्थल बलिराजगढ़ का उत्खनन कार्य का शुभारंभ करते माननीय, सांसद एवं अध्यक्ष, संसदीय स्थायी समिति( परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति)…..

    March 28, 2026

    जिले में एलपीजी गैस का वितरण हो रहा सामान्य*

    March 28, 2026

    *बलिराजगढ़ में उत्खनन कार्य का शुभारंभ: मिथिला एवं मधुबनी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि।——————

    March 28, 2026

    श्री संजय कुमार, राजस्व कर्मचारी,अंचल कार्यालय बेलसंड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    ब्रेकिंग : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना मंडल, पटना के संरक्षित स्थल बलिराजगढ़ का उत्खनन कार्य का शुभारंभ करते माननीय, सांसद एवं अध्यक्ष, संसदीय स्थायी समिति( परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति)…..

    By adminMarch 28, 20260

    ब्रेकिंग : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना मंडल, पटना के संरक्षित स्थल बलिराजगढ़ का उत्खनन कार्य…

    जिले में एलपीजी गैस का वितरण हो रहा सामान्य*

    March 28, 2026

    *बलिराजगढ़ में उत्खनन कार्य का शुभारंभ: मिथिला एवं मधुबनी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि।——————

    March 28, 2026

    श्री संजय कुमार, राजस्व कर्मचारी,अंचल कार्यालय बेलसंड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    March 28, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (727)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?