जिले में गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर आम नागरिक अब आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के लिए जिला प्रशासन के आधिकारिक फेसबुक पेज Facebook @adminmadhubani अथवा वेबसाइट www.madhubani.nic.in पर उपलब्ध लिंक का उपयोग करें।
जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि किसी भी समस्या की सूचना निर्धारित माध्यम से ही दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।- डीपीआरओ,मधुबनी
