जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। घबराने या अतिरिक्त सिलेंडर बुक करने की कोई आवश्यकता नहीं ।
जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने तेल कंपनियों के प्रबंधकों एवं गैस वितरकों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट किया कि सभी उपस्थित तेल कंपनियों के प्रबंधकों ने बताया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी वितरकों को मांग के अनुसार गैस उपलब्ध कराई जा रही है ।
⚠️ अफवाहों से सावधान रहें
सोशल मीडिया पर गैस की कमी को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।
❗ प्रशासन की सख्त चेतावनी
- गैस की जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
- घरेलू एलपीजी का व्यावसायिक उपयोग या कालाबाजारी पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- अफवाह फैलाने वालों को भी भारतीय न्याय संहिता के तहत चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
🙏 जिलेवासियों से अपील
✔️ अनावश्यक गैस सिलेंडर बुकिंग न करें।
✔️ घरों में अतिरिक्त सिलेंडर का भंडारण न करें।
✔️ अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें।
👉 सजग रहें, सतर्क रहें — अफवाहों से बचें।
