जिला प्रशासन द्वारा जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, जन-मृत्य प्रमाण-पत्र सहित अन्य प्रमाण-पत्र, नल-जल योजना एवं अन्य विकास योजनाएं। इन योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
कुछ स्थानों पर बिचौलिए या असामाजिक तत्व सरकारी योजना का लाभ दिलाने, नाम जोड़ने, भुगतान कराने या फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर लोगों से अवैध रूप से पैसे मांगते हैं। आम नागरिक ऐसे लोगों के झांसे में न आएं और किसी भी प्रकार की राशि का भुगतान न करें। सरकारी योजनाओं का लाभ निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार निःशुल्क प्रदान किया जाता है।
यदि कोई व्यक्ति योजना के नाम पर पैसे की मांग करता है, गलत जानकारी देता है या धोखाधड़ी करने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध लिंक https://forms.gle/j9S6zY1TLrnNXTYCA
के माध्यम से दें। आपकी सूचना को अत्यंत गोपनीय रखते हुए आवश्यक कारवाई की जाएगी।

आइए, मिलकर भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी एवं जागरूक जिला के निर्माण में अपना योगदान दें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version