समाहरणालय, सीतामढ़ी
(जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति
जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में सूचना का अधिकार (आरटीआई) कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूचना के अधिकार से संबंधित प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों के लोक सूचना पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर करते हुए आवेदकों को नियमानुसार सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आरटीआई आवेदनों के निष्पादन में किसी प्रकार की अनावश्यक विलंब न हो तथा सभी संबंधित पदाधिकारी इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संपादित करें।
जिला पदाधिकारी ने यह भी कहा कि समय पर सूचना उपलब्ध कराने से जिला स्तर पर ही मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निपटारा संभव हो सकेगा, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।
बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
