समीक्षा के क्रम में विभाग द्वारस निर्धारित सभी लक्ष्यों को ससमय प्राप्त करने हेतु दिए निदश
——-न्यूनतम प्रदर्शन वाले महिला पर्यवेक्षक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निदेश
मधुबनी,10 मार्च 2026
जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO) के साथ आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवाएं) से संबंधित योजनाओं की विस्तृत मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग, डेटा प्रविष्टि की गुणवत्ता एवं सभी प्रमुख इंडिकेटर्स की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों के शत-प्रतिशत सत्यापन, गृह भ्रमण एवं सामुदायिक गतिविधियों की नियमितता, बच्चों की वृद्धि निगरानी तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए।
साथ ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पोषण ट्रैकर के विभिन्न प्रतिवेदन, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, विभिन्न योजनाओं में व्यय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षक के निरीक्षण की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में विभाग द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों को ससमय प्राप्त करने का निर्देश दिया गया साथ ही न्यूनतम प्रदर्शन वाले महिला पर्यवेक्षक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना को मिशन मोड में क्रियान्वित करते हुए जिला की रैंकिंग में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।
बिहार में शराब का व्यापार एवं सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबंधित सूचना टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 अथवा जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर दें । सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
डीपीआरओ, मधुबनी
