समाहरणालय,मधुबनी प्रेस विज्ञप्ति
(दिनांक -14/04/2026)
================ ■ जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार सहित कई वरीय अधिकारियों ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। ————————————————- मधुबनी 14 अप्रैल 2026 ——————–
जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार सहित कई वरीय अधिकारियों ने मंगलवार को नगर भवन के पास स्थापित अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर सभी जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान के निर्माण में बाबासाहेब के योगदान को दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि देश में वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हमारे संविधान में पर्याप्त कदम उठाए गए। इसका प्रतिफल हुआ कि समाज के सभी वर्गों को साथ में लेकर आगे बढ़ने की मूल भावना से आज हमारा देश विकास के पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर हम सभी को इस बार का संकल्प लेने की आवश्यकता है कि हम समभाव के साथ जिन रास्तों पर चल रहे हैं, उसी तरीके से आगे बढ़ते रहें और देश के विकास में सभी वर्ग के लोग अपना योगदान देते रहें।
उन्होंने कहा कि हम सभी हमेशा बाबा साहब की बातों से दिशाबोध प्राप्त करते हैं। हमें उनके गुणों से हमेशा प्रेरणा हासिल करनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि हम सभी बाबा साहब की जयंती के अवसर पर संकल्प लें कि अपने आस-पास के बच्चों को शिक्षित करने में अपना योगदान अवश्य दें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन के सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनों से सरकारी जमीन के अतिक्रमण के संबंध में जानकारी दें, ताकि उसकी जांच करवाकर उसे खाली करवा कर आमजनों के हित के लिए सरकारी कार्य मे लिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सोशल मीडिया के माध्यम से गूगल शीट के द्वारा सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन में शिक्षकों के द्वारा लापरवाही बरतने की आमजनों से जानकारी मांगी जायेगी। जिसकी जांच कराकर संबंधित शिक्षकों को चिन्हित कर कड़ी कारवाई की जायेगी।
उन्होंने कहा कि बच्चों के पढ़ाई में किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जायेगी।
कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार सहित अन्य के द्वारा भी संबोधित किया गया।

उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह, अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन, डीपीआरओ,परिमल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चंदन कुमार झा सहित कई अधिकारियों एवं शंकर कुमार पासवान ,संगठन के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ———————- ———————————————————————– ..

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर06276-222576 जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

**

# DPRO,Madhubani

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version