Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    परिवार नियोजन पखवाड़े को सफल बनाने के लिए आकांक्षी प्रखंड बैरगनिया में समन्वय बैठक।

    March 11, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सभी बाल विकास परियोजना की मासिक समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन-

    March 11, 2026

    जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ अंतर विभागीय समन्वय ,विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता एवं कार्यालय गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»जियावन पुलिस की बड़ी कार्यवाही। सस्ता सोना खरीदने के नाम पर रची गई लूट की साजिश का पर्दाफाश, 02 आरोपी गिरफ्तार।
    Breaking News

    जियावन पुलिस की बड़ी कार्यवाही। सस्ता सोना खरीदने के नाम पर रची गई लूट की साजिश का पर्दाफाश, 02 आरोपी गिरफ्तार।

    adminBy adminMarch 11, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साजिश के पीछे निकल सस्ता सोना ठगी गिरोह का हाथ, मुख्य आरोपी बलवान पारधी की तलाश जारी।

    संवाददाता- सुनील कुमार पनिका

    भारत नेशन न्यूज // मध्यप्रदेश //सिंगरौली //जियावन- दिनांक 25 फरवरी 2026 को फरियादी अमित कुमार द्विवेदी निवासी झखरावाल द्वारा थाना जियावन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि- झुरही जंगल के पास अज्ञात बदमाशों ने पत्थर एवं डंडों से हमला कर उनसे 2,67,000/- रुपए नगद , मोबाइल और दस्तावेज लूट लिए हैं। मामले के संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली – मनीष खत्री के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली- मनीष खत्री द्वारा, किसी भी सूरत में लूट दस्तयाब करने के लिए दिया गया कड़ा निर्देश।

    संदेह से सच तक की विवेचना घटनास्थल के निरीक्षण और आसपास के आधार सैकड़ा संदिग्धों से पूछताछ के बाद भी जब कोई ठोस सुराग नहीं मिला और फरियादियों के बयानों में विरोधाभास दिखा, तो पुलिस ने विवेचना में तकनीकी साक्ष्य का सहारा लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर फरियादियों ने स्वीकार किया कि यह मामला साधारण लूट का नहीं बल्कि सस्ते सोने के लालच में फंसने पर हुई लूट का है।

    ठगी और लूट का मोड़स आपरेंडी विवेचना में खुलासा हुआ कि आरोपी अनिल सिंह कचनी और शिवमंगल सिंह गनियारी पिछले कई महीनो से कटनी के साथी ठग बलवान उर्फ बंगला पारधी के संपर्क में थे।

    योजना के तहत आरोपियों ने फरियादियों को विश्वास में लेने के लिए 2 फरवरी 2026 को बैढ़न स्थित बाबा ज्वेलर्स में असली सोने का टुकड़ा चेक कराया। दिनांक 25 फरवरी 2026 को सस्ता सोना देने के बहाने फरियादियों को झुरही जंगल के सुनसान इलाके में बुलाया गया। वहां पहले से घात लगाए बलवान पारधी और उसके साथियों ने फरियादियों पर हमला कर रकम लूट ली और फरार हो गए। आरोपी अनिल सिंह और शिवमंगल सिंह का इस लूट में 10% कमिशन तय था।

    सिंगरौली जिले के जियावन पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अनिल सिंह और शिवमंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों की निशानदेही पर बाबा ज्वेलर्स के सीसीटीवी फुटेज जप्त किए गए हैं जिसमें आरोपियों की मौजूदगी की पूछताछ हुई है गिरफ्तार आरोपियों के साथ बलवंत पारधी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर कटनी में कुठीला थाना एवं रीठी थाना के स्टाफ के सहयोग से संभावित स्थानों पर पतारसी की गई एवं सीसीटीवी फुटेज के फोटोग्राफ के आधार पर स्थानीय निवासियों से बलवंत पारधी के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, जो उसका वास्तविक नाम बंगला उर्फ बलवान पारधी निवासी ग्राम बूढ़ा थाना रीठी जिला कटनी मध्य प्रदेश का होना पता चला। जिसको मामले में आरोपी बनाया गया। मामले के आरोपी के संबंध में आरोपी के निवास स्थान एवं आसपास के गांव देवगांव, ललितपुर, रायपुरा, सुगमा में दबिश दिया जो अपने सकुनत पर नहीं मिला। मुख्य आरोपी बंगला उर्फ बलवान पारधी निवासी ग्राम बूढ़ा थाना रीठी जिला कटनी फिलहाल फरार है, जिसके गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री द्वारा, ₹10000 नगद इनाम के उद्घोषणा की गई है। फरार आरोपी की बंगला उर्फ बलवान पारधी निवासी कटनी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड के पश्चात माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है।

    इस संपूर्ण कार्यवाही में इस अज्ञात लूट की घटना जैसी गुत्थी को सुलझाने में SDOP देवसर- गायत्री तिवारी, SDOP चितरंगी- राहुल सैयाम, जियावन थाना प्रभारी (निरीक्षक)- डॉ० ज्ञानेंद्र सिंह, बरगवां थाना प्रभारी (निरीक्षक)- समीर वारसी, साइबर सेल (उपनिरीक्षक)- पवन सिंह उनकी टीम आरक्षक – प्रशांत केशरी, थाना जियावन से (उपनिरीक्षक)- शेषनारायण दुबे, यज्ञलाल वर्मा , आई०पी० वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक- तेज बहादुर सिंह, एल० एन० द्विवेदी, प्रधान आरक्षक- आशीष द्विवेदी, रमेश चंदन, सुरेश सोनी, आरक्षक- दिनेश, सदन यादव, बबलू यादव , रुपेश, नाथू लाल, खूम सिंह, महिला आरक्षक- जयांजलि दुबे विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी में पुलिस की सख्ती बढ़ी, वाहन जांच से लेकर जनता दरबार तक कई पहल
    Next Article सच बेधड़क की खबर का असर — CIL चेयरमैन व DDG करेंगे अमलोरी, कृष्णशिला और निगाही खदानों का 7 दिवसीय निरीक्षण
    admin

    Related Posts

    परिवार नियोजन पखवाड़े को सफल बनाने के लिए आकांक्षी प्रखंड बैरगनिया में समन्वय बैठक।

    March 11, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सभी बाल विकास परियोजना की मासिक समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन-

    March 11, 2026

    जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ अंतर विभागीय समन्वय ,विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता एवं कार्यालय गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

    March 11, 2026

    आमजनों के द्वारा प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अल्ट्रासाउंड एवं अस्पताल को किया गया सील

    March 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    परिवार नियोजन पखवाड़े को सफल बनाने के लिए आकांक्षी प्रखंड बैरगनिया में समन्वय बैठक।

    By adminMarch 11, 20260

    बैरगनिया (सीतामढ़ी) | संवाददाताबैरगनिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ‘परिवार नियोजन पखवाड़ा’ (06 मार्च…

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सभी बाल विकास परियोजना की मासिक समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन-

    March 11, 2026

    जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ अंतर विभागीय समन्वय ,विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता एवं कार्यालय गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

    March 11, 2026

    आमजनों के द्वारा प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अल्ट्रासाउंड एवं अस्पताल को किया गया सील

    March 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (556)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?