जानकी नवमी के पावन अवसर पर श्री जानकी प्राकट्य स्थली तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तत्वावधान में रजत द्वार जानकी मंदिर परिसर में महंत विनोद दास महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय भव्य जानकी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संध्या में आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार उत्तर प्रदेश के ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ-साथ जिला के स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीतों एवं नृत्य-नाटिकाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक सुनील कुमार पिंटू, जदयू प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा, पंकज रमन वरीय अधिवक्ता राम हृदय मोहन, समारोह संयोजक डॉ.संजय वर्मा, ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय स्वर्णकार, सचिव सुवंश राय, उपाध्यक्ष संजय पप्पू, अमित गोल्डी, अरविंद कुमार तथा डॉ राजीव कुमार काजू सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री पिंटू ने कहा कि हम सभी अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें माता सीता की पावन धरती पर जन्म लेने का अवसर मिला है और उनका आशीर्वाद सदैव हम पर बना रहता है, विशिष्ट अतिथि अभिषेक झा ने कहा कि भगवती मां सीता धैर्यशील करुणा भरी, जनक नंदिनी नाम, उनके चरणों में बसे, सुख शांति के धाम l कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर एवं स्प्रिंगडेल्स इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत एवं माता सीता पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर किया हिंदी से दर्शकों ने खूब सराहा राजधानी से आए मशहूर कलाकार विजय सोनी, धीरज पांडे एवं उत्तर प्रदेश से आए नंदिनी शर्मा ने अपने भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
वहीं स्थानीय कलाकार संगीत शिक्षिका केजी रानी, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सोनी वर्मा तथा एनएस डीएवी के छात्र स्वर्णव ने भी अपने गीतों के माध्यम से हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी क्रम में गुरुकुल डिग्री कॉलेज की छात्रा सेजल एवं स्थानीय कलाकार अदया गुप्ता ने अपने मनोहारी नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ट्रस्ट एवं हनुमान सेना के सदस्य डॉ प्रवीण कुमार डॉ अविनाश कुमार डॉ मंजय कुमार डॉ सुधांशु रकटु प्रसाद घनश्याम मिश्रा जया किशोर शाह अनिल पांडे पप्पू यादव विवेक कुमार विशाल गुप्ता चुलबुल कुमार सुनील कुमार सत्यम कुमार राजू गुप्ता सुनील मोदी नीरज गुड्डू मोनी शाही स्वरनलता अंकित मिश्रा के अलावा हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version