Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जमशेदपुर दौरे से पहले आवारा पशुओं पर विशेष अभियान, 19 सदस्यीय टीम गठित

    February 12, 2026

    आज पंकज धवरैय्या का लगातार पांचवें दिन धरना जारी रहा! सैकड़ो की संख्या में तमाम संगठन मिलने के लिए आए!

    February 12, 2026

    नीतीश सरकार द्वारा पुलिस, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी, राजस्व कर्मचारी आदि पद पर लाखो नियुक्ति, आ 10 लाख नौकरी–10 लाख रोजगारक लक्ष्य निर्धारित अछि। एहि मे सं लाखो गोटे कें नोकरी देल गेल अछि।*

    February 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»चोरौत में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक एवं ‘जनता का दरबार’ आयोजित,
    Breaking News

    चोरौत में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक एवं ‘जनता का दरबार’ आयोजित,

    adminBy adminFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक – 11 फरवरी 2026

    चोरौत में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक एवं ‘जनता का दरबार’ आयोजित,

    विभिन्न योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

    चोरौत प्रखंड अंतर्गत श्री लखन नारायण स्मारक उच्च विद्यालय के सभागार में आज प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक सह ‘जनता का दरबार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा आम नागरिकों की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

    बैठक के प्रारंभ में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अमित कुमार अमन ने प्रखंड में संचालित प्रमुख सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने किसान रजिस्ट्री अभियान की अद्यतन स्थिति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों की संख्या, लंबित आवेदनों के निष्पादन एवं भुगतान की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों एवं उनके समाधान हेतु उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी।
    ‘जनता का दरबार’ सत्र के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा। पंचायत सरकार भवन के अभाव को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंचायत स्तर पर आधारभूत संरचना सुदृढ़ करना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ सुलभ रूप से मिल सके।
    इसके अतिरिक्त खनन गतिविधियों एवं अतिक्रमण से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी को निर्देशित किया कि इन मामलों की यथाशीघ्र जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में ऐसी शिकायतों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित किया जाए।
    जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान ही प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।
    कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी श्री गौरव कुमार, डीएसपी सुश्री सुनीता कुमारी, एनईपी निदेशक श्री शशिकांत शर्मा, जिला पार्षद श्री नवल किशोर राउत, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसोनबरसा प्रखंड स्थित सभा भवन में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई।
    Next Article 13 फरवरी 2026 को जिला प्रशासन के तत्वावधान में श्री हलेश्वर स्थान महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।
    admin

    Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जमशेदपुर दौरे से पहले आवारा पशुओं पर विशेष अभियान, 19 सदस्यीय टीम गठित

    February 12, 2026

    आज पंकज धवरैय्या का लगातार पांचवें दिन धरना जारी रहा! सैकड़ो की संख्या में तमाम संगठन मिलने के लिए आए!

    February 12, 2026

    नीतीश सरकार द्वारा पुलिस, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी, राजस्व कर्मचारी आदि पद पर लाखो नियुक्ति, आ 10 लाख नौकरी–10 लाख रोजगारक लक्ष्य निर्धारित अछि। एहि मे सं लाखो गोटे कें नोकरी देल गेल अछि।*

    February 12, 2026

    रुन्नीसैदपुर (गाढ़ा) थाना कांड संख्या- 761/22 के प्राथमिकी अभियुक्त रवि कुमार उर्फ रवि राय पे०- रामशलोक राय सा०- कोदरिया, थाना- गाढ़ा, जिला- सीतामढ़ी के विरुद्ध निर्गत इश्तिहार अधिपत्र का विधिवत् चस्पा किया गया।

    February 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जमशेदपुर दौरे से पहले आवारा पशुओं पर विशेष अभियान, 19 सदस्यीय टीम गठित

    By adminFebruary 12, 20260

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित 26 फरवरी के जमशेदपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने…

    आज पंकज धवरैय्या का लगातार पांचवें दिन धरना जारी रहा! सैकड़ो की संख्या में तमाम संगठन मिलने के लिए आए!

    February 12, 2026

    नीतीश सरकार द्वारा पुलिस, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी, राजस्व कर्मचारी आदि पद पर लाखो नियुक्ति, आ 10 लाख नौकरी–10 लाख रोजगारक लक्ष्य निर्धारित अछि। एहि मे सं लाखो गोटे कें नोकरी देल गेल अछि।*

    February 12, 2026

    रुन्नीसैदपुर (गाढ़ा) थाना कांड संख्या- 761/22 के प्राथमिकी अभियुक्त रवि कुमार उर्फ रवि राय पे०- रामशलोक राय सा०- कोदरिया, थाना- गाढ़ा, जिला- सीतामढ़ी के विरुद्ध निर्गत इश्तिहार अधिपत्र का विधिवत् चस्पा किया गया।

    February 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (313)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?