मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को जारी ताजा जानकारी के अनुसार, बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।
चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के अवशेष (वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया) के लो प्रेशर एरिया में बदलने और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण व ट्रफ रेखा के प्रभाव से राज्य में बारिश जैसी स्थिति बनी हुई है।
आज का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज मधुबनी और सीतामढ़ी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंके वाली हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटों का हाल
पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिन में ठंडक का अहसास बढ़ गया है।
राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.1°C पूर्णिया और छपरा में दर्ज किया गया, जबकि पटना में अधिकतम पारा गिरकर 24.2°C पर आ गया।
वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अरवल में 18.3°C रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी बिहार में न्यूनतम तापमान में 2-3°C की गिरावट देखी गई। पिछले 24 घंटों में भोजपुर जिले में सबसे तेज 44 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा दर्ज की गई।
इन हिस्सों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटे में इस्लामपुर में 58.8 मिमी, अकबरपुर में 57.8 मिमी, अमदाबाद में 52.2 मिमी, टनकुप्पा में 52.2 मिमी, अधवारा में 50.6 मिमी, मेसकौर में 50.2 मिमी, दरौली में 50.0 मिमी, पटना में 32.1 मिमी, जहानाबाद में 40.5 मिमी और भागलपुर में 31.6 मिमी
आगामी दिनों में तापमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले 3 दिनों में दिन के तापमान में 2 से 4°C की क्रमिक वृद्धि देखने को मिल सकती है।
वहीं, न्यूनतम तापमान अगले 5 दिनों तक राज्यभर में न्यूनतम तापमान सामान्य और स्थिर बना रहेगा।
