देवीधुरा के वालिक गांव में एक घर में देर रात अचानक शाट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिसमें अंदर सो रहे गृह स्वामी 47 वर्षीय राजेंद्र सिंह बिष्ट की गंभीर रूप से झुलस गए।

आनन-फानन में सुबह चिकित्सकों की पहुंची टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मचा है।

ग्राम वालिक निवासी 47 वर्षीय राजेंद्र सिंह बिष्ट का दो मकान है। गुरुवार को वह खाना खाकर अपने पुराने मकान पर आ गए। जबकि उनकी पत्नी व बच्चे नए वाले मकान पर थे।

ऊपरी मंजिल पर राजेंद्र व नीचे मवेशी थे। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक शाट सर्किट से ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई।

मध्य रात्रि आग जब लगी तो राजेंद्र गहरी नींद में सो रहे थे। जिसके चलते वह चपेट में आ गए। ग्राम प्रधान राजू बिष्ट ने शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे पाटी थाने में सूचना दी।

पाटी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। चिकित्सकों की टीम ने मौके पर ही पोस्टमार्टम किया और शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक राजेंद्र सिंह बिष्ट अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।

घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य गांव के नए मकान में सो रहे थे घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में शाट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version