656 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पूरा
बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जनजीवन को मिल रही गति।- जिलाधिकारी—————————————————— मधुबनी 11मार्च 2026——-।
मधुबनी जिला ग्रामीण सड़कों के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य में राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण में मधुबनी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
ग्रामीण कार्य विभाग के अनुसार, राज्यभर में कुल 18 हजार 21 ग्रामीण पथों के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिनकी कुल लंबाई लगभग 30 हजार 848 किलोमीटर है। इनमें से अब तक 10 हजार 73 किलोमीटर सड़कों के सुदृढ़ीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
इन कार्यों में मधुबनी जिले ने भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 656 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य पूरा किया है। इस उपलब्धि के साथ मधुबनी जिला राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है।
ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर हुई है। इससे किसानों, छात्रों, व्यवसायियों तथा आम नागरिकों को काफी सहूलियत मिल रही है। साथ ही गांवों को प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से जोड़ने में भी सड़कों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिससे सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करना है। इसी दिशा में ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए शेष कार्यों को भी शीघ्र पूरा किया जाए।

जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण विकास एवं आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।—————————————————————————–* ..*

  *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

=============== ===

**

# DPRO,Madhubani

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version