गाढ़ा थाना पुलिस ने कांड संख्या 83/25 से संबंधित अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
मामले में अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
