प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक–30–01–2026
कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा), क्षेत्रीय कार्यालय, पटना द्वारा जिला कृषि विभाग, सीतामढ़ी (बिहार) के सह tvयोग से 30 जनवरी 2026 को कृषि निर्यात पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एपीडा के अधिकारियों द्वारा किसानों को उनके प्रमुख बागवानी उत्पादों जैसे सब्ज़ी, फल, फूल एवं अन्य कृषि उत्पादों के अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, एपीडा पंजीकरण, मानकीकृत पैकेजिंग, गुणवत्ता मानक, अनिवार्य दस्तावेज़ीकरण एवं विभिन्न निर्यात-संबंधी प्रक्रियाओं पर भी व्यापक जानकारी साझा की गई।
इस क्षमता निर्माण कार्यक्रम में 70 से अधिक किसान, एफपीओ, स्टार्टअप एवं निर्यातक उपस्थित रहे, जिन्होंने सक्रिय रूप से सहभागिता की तथा एपीडा के सहयोग से अपने स्थानीय कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात करने में गहरी रुचि प्रदर्शित की।
जिला सीतामढ़ी से निर्यात की दृष्टि से आम, मशरूम एवं टमाटर प्रमुख संभावनाशील उत्पाद हैं, जिनके माध्यम से एपीडा एवं कृषि विभाग के सहयोग से स्थानीय किसानों के लिए नए निर्यात अवसर सृजित किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त धान, मक्का, गेहूं, दलहन, मोटे अनाज (मिलेट्स) एवं आलू जैसे अन्य कृषि उत्पाद भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात की अच्छी संभावनाएं रखते हैं।

