(फोटो) 17/04/2026

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने शुक्रवार ललित आश्रम गांधी मैदान में आयोजित समारोह में पदभार ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष बनने के पश्चात जिला में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। बाजितपुर चौक से सैकड़ों मोटर साईकिल और गाड़ियों का काफिला विश्वनाथपुर चौक, शंकर चौक, शांति नगर, राजोपट्टी, कारगिल चौक, मेहसौल चौक, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए गांधी मैदान पहुंचा। इस क्रम में कांग्रेसजनों ने फूलमालाओं और अंगवस्त्र देकर अपने नेता का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है। पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को उचित सम्मान मिलेगा। सांप्रदायिक एवं फासीवादी शक्तियों को हराने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना पड़ेगा। जननायक राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे ईमानदारी से पूरा करके दिखाऊंगा।

चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब जनता को लूटने पर तुली हुई है। जनादेश की चोरी कर सत्ता में काबिज होना इनका एजेंडा है। आम जनता की समस्या से इन्हें कोई मतलब नहीं।

यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल और शिव प्रकाश गरीब दास ने युवाओं से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने की अपील की।

पूर्व जिलाध्यक्ष रकटू प्रसाद ने नवनियुक्त अध्यक्ष को जिला कांग्रेस का चार्ज सौंपते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। स्वागत समिति के संयोजक मो. अफाक खान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार काजू किया।

गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा एवं गांधी मैदान स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

वरिष्ठ नेताओं का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण एवं समाज में विशिष्ट सेवा देने वाले प्रो. राणा तेज प्रताप सिंह, पवन झा, रामू मिश्र, डॉ भुवनेश्वरी मिश्र, मो. अफाक खान, संपूर्णानंद झा, शिव शंकर शर्मा, राम बाबू सिंह आदि को कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा शाल एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

जगह-जगह किया गया स्वागत

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत में पूरे शहर को स्वागत के बैनर पोस्टर व कांग्रेस के झंडे से पाट दिया गया था। जगह जगह तोरण द्वार लगाया गया है। चौक-चौराहों पर स्वागत किया गया।

ये नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष रकटू प्रसाद, स्वागत समिति के संयोजक मो. अफाक खान, प्रमोद नील संयोजक डॉ. राजीव कुमार काजू, प्रदेश प्रतिनिधि रितेश रमण सिंह, मो. शम्स शाहनवाज, अधिवक्ता संजय बिरख अंजारुल हक तौहीद, आलोक सिंह राठौर, मनोज सिंह, संजय कुमार, आलोक कुमार सिंह, संजय कुमार शर्मा, बिट्टू यादव आशुतोष नितेश मिश्रा, एसएम खान मुख्तार आलम, दिलीप पांडे, धीरज सिंह, आलोक सिंह, विपिन झा, बथनाहा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर नवीन अमजद खान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रोहन गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह राठौर, चुन्नू सिंह, संतोष पासवान, एमआई आदिल, हैदर अंसारी, मनोज झा, राजीव कुमार झा, मो. नसीम खान, दिनेश राय, राम पुकार महतो, अजय कुमार मिश्र, युगल किशोर महतो, घनश्याम मिश्र, मो. इसराइल, राजेश राय, संजय पासवान, प्रो धीरज मिश्रा सोहन प्रसाद, सुरेंद्र यादव, रोशन कुमार, दिलीप चौधरी, अब्दुल मन्नान, सुंदरम पाठक, विवेक कुमार झा, अख्तर रजा खान, एनएसयूआई अध्यक्ष सक्षम कुमार, हरि दास नीरज कुमार यादव, वीरेंद्र कुशवाहा, नगर महिला अध्यक्ष ऋतु ठाकुर, उमा देवी, मोबस्सिर खान, राजीव कुशवाहा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version