Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रंधावा केस में हरसिमरत बादल का पत्र; बोलीं स्वतंत्र जांच एजेंसी ही दिला सकती है न्याय

    March 23, 2026

    CM मोहन ने किया UPSC में चयनित प्रदेश की प्रतिभाओं का सम्मान, बोले- ‘आप 2047 के विकसित भारत के शिल्पकार’

    March 23, 2026

    मदरसे में मौलाना ने नाबालिग छात्र के साथ किया कुकर्म, मुजफ्फरनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»,करुणा व प्रेम संदेश देने वाली ज्ञान एवं संघर्ष की भूमि बिहार के 114वें स्थापना दिवस का आयोजन पुरे हर्षोल्लास के साथ किया गया ।कार्यक्रम का आगाज आज सुबह प्रभात फेरी के साथ किया गया।
    Breaking News

    ,करुणा व प्रेम संदेश देने वाली ज्ञान एवं संघर्ष की भूमि बिहार के 114वें स्थापना दिवस का आयोजन पुरे हर्षोल्लास के साथ किया गया ।कार्यक्रम का आगाज आज सुबह प्रभात फेरी के साथ किया गया।

    adminBy adminMarch 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय सीतामढ़ी

    जनसंपर्क प्रशाखा

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक –22 मार्च 2026

    विश्व के प्रथम लोकतंत्र, अहिंसा ,सद्भाव
    ,करुणा व प्रेम संदेश देने वाली ज्ञान एवं संघर्ष की भूमि बिहार के 114वें स्थापना दिवस का आयोजन पुरे हर्षोल्लास के साथ किया गया ।कार्यक्रम का आगाज आज सुबह प्रभात फेरी के साथ किया गया।कमला बालिका उच्च विद्यालय से निकाली गई प्रभात फेरी को जिलाधिकारी रिची पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवानगी की।उक्त प्रभात फेरी मर्यादा पथ, डुमरा मेन रोड होते हुए पुनः डीएम आवास तक निकाली गई।प्रभात फेरी में डीएम रिची पांडेय सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, छात्र–छात्राएं ,शिक्षक –शिक्षिकाएं तथा अन्य लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर डीएम ने सबको संबोधित करते हुए सभी को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

    बिहार दिवस 2026 के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन डुमरा हवाई अड्डा मैदान में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक सीतामढ़ी श्री सुनील कुमार पिंटू,माननीय विधायक रीगा श्री वैद्यनाथ प्रसाद, जिलाधिकारी रिची पांडेय ,अध्यक्ष जिला परिषद श्रीमतीआदि डीडीसी संदीप कुमार ,एडीएम संजीव कुमार एवं अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
    अपने संबोधन भाषण में जिलाधिकारी ने बिहार के साथ सीतामढ़ी जिले के प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि बिहार में अतीत की धरोहर के साथ वर्तमान का पथ प्रदर्शन भी है। हमारा राज्य बिहार और आगे बढ़े। हमारा राज्य विकसित हो। इसी मकसद से बिहार दिवस का आयोजन किया जाता है। वहीं सदर विधायक ने कहा कि बिहार की धरती ज्ञान एवं मोक्ष की धरती है।यहां से ज्ञान का प्रकाश दुनिया भर में फैला। हमें बिहार को उसी गौरवशाली ऊंचाई तक पहुंचना है।

    उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश की गौरवशाली विरासत और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में हो रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।अपने संबोधन में रीगा विधायक ने कहा कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और इसके विकास में जनभागीदारी अहम भूमिका निभाती है। हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और नवाचार के क्षेत्र में मिलकर कार्य करना होगा ताकि बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

    मुख्य समारोह का आरंभ स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के साथ किया गया वहीं जिले के कलाकारी द्वारा बिहार गीत की बेहतरीन प्रस्तुति की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों एवं शिक्षा विभाग के संगीत शिक्षक/ शिक्षिकाओं के द्वारा गीत /नृत्य की आकर्षक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति की गई।कलाकारों द्वारा बिहार की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित लोक गीत एवं संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति की गई।
    कार्यक्रम में जिलाधिकारी रिची पांडे एवं गणमान्य अतिथियों के द्वारा बिहार के नक्शे पर दीप प्रज्वलित कर
    हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।

    आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक स्टॉल लगाए गए थे जिसका निरीक्षण जिलाधिकारी एवं सभी अतिथियों के द्वारा किया गया।

    समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने सभी को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

    कार्यक्रम में स्वागत भाषण अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन बृज किशोर पांडे ने किया ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबिहार दिवस के अवसर पर संध्याकालीन कार्यक्रम का जिलाधिकारी, आनंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा केक काटकर एवं गुब्बारा गुच्छ उड़ाकर शानदार शुभारंभ किया गया।*
    Next Article बिहार दिवस—2026 के अवसर पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये जाने हेतु पदाधिकारियों की विवरणी
    admin

    Related Posts

    रंधावा केस में हरसिमरत बादल का पत्र; बोलीं स्वतंत्र जांच एजेंसी ही दिला सकती है न्याय

    March 23, 2026

    CM मोहन ने किया UPSC में चयनित प्रदेश की प्रतिभाओं का सम्मान, बोले- ‘आप 2047 के विकसित भारत के शिल्पकार’

    March 23, 2026

    मदरसे में मौलाना ने नाबालिग छात्र के साथ किया कुकर्म, मुजफ्फरनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    March 23, 2026

    लखनऊ में विकास के बड़े प्रोजेक्ट्स को कैबिनेट से मंजूरी, इंटरनेशनल एक्जीबिशन-सह-कन्वेंशन सेंटर से मिलेगी नई पहचान

    March 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    रंधावा केस में हरसिमरत बादल का पत्र; बोलीं स्वतंत्र जांच एजेंसी ही दिला सकती है न्याय

    By adminMarch 23, 20260

    पंजाब के चर्चित रंधावा मौत मामले में अब सियासी हलचल और तेज हो गई है।…

    CM मोहन ने किया UPSC में चयनित प्रदेश की प्रतिभाओं का सम्मान, बोले- ‘आप 2047 के विकसित भारत के शिल्पकार’

    March 23, 2026

    मदरसे में मौलाना ने नाबालिग छात्र के साथ किया कुकर्म, मुजफ्फरनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    March 23, 2026

    लखनऊ में विकास के बड़े प्रोजेक्ट्स को कैबिनेट से मंजूरी, इंटरनेशनल एक्जीबिशन-सह-कन्वेंशन सेंटर से मिलेगी नई पहचान

    March 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (676)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?