एसआईटी सीतामढ़ी में SDRF और अग्निशमन विभाग सीतामढ़ी ने संयुक्त रूप से किया मॉक ड्रिल का आयोजन
भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत हुआ ये आयोजन
सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी डुमरा सीतामढ़ी में SDRF और अग्निशमन विभाग ने भूकंप सुरक्षा सप्ताह के तहत संस्थान में मौक ड्रिल का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार, डॉ शशि कुमार, प्रो. अविनाश कुमार के साथ SDRF के अधिकारी और अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया । संस्थान के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के मॉक ड्रिल होने से संस्थान के बच्चे एवं कर्मी जागरूक होंगे और उन्हें पता होगा कि भूकंप जैसे आपात स्थिति में हमें कैसे सुरक्षित रहना है और दूसरों को भी कैसे सुरक्षित रखना है। प्राचार्य ने कहा कि ये क्षेत्र भूकंप के दृष्टि से खतरों वाले क्षेत्र में आता है इसलिए यहां हर लोगों को इससे बचाव के उपाय पता होना अतिआवश्यक है।
आगे SDRF और अग्निशमन विभाग की टीम ने बच्चों और कर्मियों को एक एक कर के भूकंप आने पर सुरक्षित होने के हर तरह के उपाय से अवगत करवाया और बताया कि कैसे हम आपदा की स्थिति में धैर्य के साथ काम करे तो होने वाली क्षति को कम कर सकते हैं। इसके बाद दोनों विभागों की टीम ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल कर सभी को बताया कि कैसे हमलोग आपदा की स्थिति में खुद का एवं दुसरो का बचाव कर सकते हैं।
