Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    श्री कपिलेश्वर स्थान मंदिर एवं धर्मशाला के सुचारू संचालन हेतु न्यास समिति का गठन

    April 8, 2026

    उप-विकास आयुक्त के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के द्वितीय एवं तृतीय क़िस्त का भुगतान युद्घस्तर पर करने के दिए निदेश*

    April 8, 2026

    ⬛️अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने का निदेश

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»एलपीजी को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, पर्याप्त उपलब्धता का दावा
    Breaking News

    एलपीजी को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, पर्याप्त उपलब्धता का दावा

    adminBy adminApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय सीतामढ़ी

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–07–04–2026

    एलपीजी को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, पर्याप्त उपलब्धता का दावा
    सीतामढ़ी। जिले में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए सख्त रुख अपनाया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा ने आज कहा कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं तक नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
    उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी रिची पांडेय के निर्देश पर पूरे जिले में गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन की टीम हर स्तर पर सक्रिय है और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमितता की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
    (आज की तारीख में मांग से अधिक उपलब्धता)
    डीएसओ के अनुसार, जिले में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडरों की वर्तमान उपलब्धता 17769है, जबकि प्रतिदिन औसतन 13,500 सिलेंडरों की मांग रहती है। इससे साफ है कि आपूर्ति पूरी तरह संतुलित और पर्याप्त है। इसके अलावा 19 किलोग्राम के व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की संख्या 236 बताई गई है। 63 एजेंसियों के जरिए हो रही आपूर्ति जिले में गैस आपूर्ति के लिए कुल 63 एजेंसियां सक्रिय हैं। इनमें भारत गैस की 12, हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 16 और इंडियन ऑयल की 35 एजेंसियां जीजीशामिल हैं। इन सभी के माध्यम से उपभोक्ताओं तक नियमित रूप से गैस पहुंचाई जा रही है।
    छापेमारी अभियान तेज प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान में बीडीओ, एमओ, अनुमंडल पदाधिकारी और थाना प्रभारी शामिल हैं। जांच के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है, जिससे कालाबाजारी पर लगाम कसने की कोशिश की जा रही है। अफवाहों से बचने की अपील जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ से बचें। यदि किसी को गैस वितरण से संबंधित समस्या होती है, तो वे जिला नियंत्रण कक्ष में संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इस मौके पर जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कमल सिंह समेत कई पत्रकार मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपुलिस प्रशिक्षण केंद्र, सीतामढ़ी में प्राचार्य सह पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित के नेतृत्व में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों का 30km का सफल रात्रि रूट मार्च आयोजित किया गया।
    Next Article उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में गरमा फसल आच्छादन ,खाद की उपलब्धता और कृषि योजनाओं की समीक्षा का अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए गए ।
    admin

    Related Posts

    श्री कपिलेश्वर स्थान मंदिर एवं धर्मशाला के सुचारू संचालन हेतु न्यास समिति का गठन

    April 8, 2026

    उप-विकास आयुक्त के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के द्वितीय एवं तृतीय क़िस्त का भुगतान युद्घस्तर पर करने के दिए निदेश*

    April 8, 2026

    ⬛️अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने का निदेश

    April 8, 2026

    विभिन्न कंपनियों के पेट्रोल पम्पों पर दिनांक-07.04.2026 को पेट्रोल(मोटर स्पिरिट) 513.5 हजार लीटर तथा डीजल (हाई स्पीड डीजल) 659.3 हजार लीटर का स्टॉक है उपलब्ध

    April 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    श्री कपिलेश्वर स्थान मंदिर एवं धर्मशाला के सुचारू संचालन हेतु न्यास समिति का गठन

    By adminApril 8, 20260

    समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 08 /04/2026 ⬛️श्री कपिलेश्वर स्थान मंदिर एवं…

    उप-विकास आयुक्त के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के द्वितीय एवं तृतीय क़िस्त का भुगतान युद्घस्तर पर करने के दिए निदेश*

    April 8, 2026

    ⬛️अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने का निदेश

    April 8, 2026

    विभिन्न कंपनियों के पेट्रोल पम्पों पर दिनांक-07.04.2026 को पेट्रोल(मोटर स्पिरिट) 513.5 हजार लीटर तथा डीजल (हाई स्पीड डीजल) 659.3 हजार लीटर का स्टॉक है उपलब्ध

    April 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (827)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?