एकल अभियान संस्थापक वरिष्ठ प्रचारक श्याम जी गुप्त ने जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम में पूजा आरती की।माता दरबार में पूजन कर महंत श्री कौशल किशोर दास जी से सीता जन्मभूमि की कथा सुनी।मिथिला पेंटिंग से निर्मित श्री राम दरबार एकल अभियान सीतामढ़ी की ओर सेभेंट किए।उत्तराधिकारी महंत राम कुमार दास जी ने सीता कुंड परिक्रमा कर इसके महत्व को सुनाया।भव्य सीता मंदिर निर्माण कार्य आरंभ होने की जानकारी दिए।
एकल अभियान उत्तर बिहार संभाग युवा प्रभारी आग्नेय कुमार ने बताया एकल अभियान के संस्थापक वरिष्ठ प्रचारक श्याम जी गुप्त ने वर्ष 2006 में माता सीता जन्मभूमि की पावन पवित्र मिट्टी को पैकिंग कर एक लाख स्थान पर भेजने का काम किए थे। इसलिए सीता जन्मभूमि पर पुनः आकर माता सीता का आशीर्वाद प्राप्त किए।उत्तर बिहार संभाग साधक प्रशिक्षण केंद्र श्री राम जानकी मंदिर पुरनहिया स्थान पर शीघ्र आरंभ किया जाएगा।महंत श्री प्रभु शरण दास जी के संग स्थल निरीक्षण हो चुका है।
डॉक्टर प्रतिमा आनंद जी के कपड़ौल स्थित आवास पर इनका पाथेय प्राप्त हुआ।बारह जिला से आए जिला अभियान प्रमुख संग श्री राम जी सेना श्री हनुमान परिवार निर्माण पर चर्चा हुई।धर्म नीति पर चलते हुए राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाना सभी का संकल्प होना चाहिए।
एकल अभियान उत्तर बिहार संभाग उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा एवं एकल अभियान सीतामढ़ी अध्यक्ष डॉक्टर भिखारी महतो ने अंग वस्त्र और सीता जन्मभूमि प्रतीक चिन्ह प्रदान किए।सभी ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया।
मौके पर महंत कौशल किशोर दास,उत्तराधिकारी महंत राम कुमार दास ,एकल अभियान संरक्षक श्याम जी गुप्त, उत्तर बिहार संभाग उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ,उत्तर बिहार संभाग युवा प्रभारी आग्नेय कुमार,एकल ग्रामोत्थान राष्ट्रीय सह प्रमुख राधे श्याम सिंह,एकल अंचल अध्यक्ष डॉक्टर भिखारी महतो,उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता,अंचल मां डॉक्टर प्रतिमा आनंद,पूर्व सचिव प्रोफेसर राज कुमार गुप्ता,संरक्षक दिनेश्वर चतुर्वेदी समिति सदस्य विजय कुमार झा सत्येंद्र सिंह,अनिल मंडल राम प्रसाद गुप्ता कमलाकांत झा राम शंकर प्रसाद सुधांशु कुमार राम गोविंद मंडल कपीन्द्र राउत,समेत बारह अंचल प्रमुख उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
