जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पाण्डेय के निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित सोनबरसा अल्ट्रासाउंड और राजनंदनी क्लीनिक की जांच की जांच के क्रम में दोनों संस्थान निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे और कई जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं पाए गए। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों संस्थाओं को सील कर दिया
निर्धारित मानकों का घोर उल्लंघन पाए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई।
मौके पर टीम द्वारा स्पष्ट किया गया कि नियमों के विपरीत इस प्रकार की चिकित्सा संस्थानों का संचालन पूरी तरह अवैध है तथा जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना अनुमति अथवा गैरकानूनी तरीके से संचालित किसी भी अस्पताल, नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड या एक्सरे केंद्र के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
