आवश्यक सूचना –
आज भारत तिवारी की माताजी को वचन दिया हम उनके बेटे है।
न्याय की लड़ाई जरूर लड़ेंगे।
सम्राट चौधरी हमें गोली मरवाए। हम भी जनेऊ धारी है।

🚩 न्याय पंचायत – भारत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने हेतु 🚩
चलो भोजपुर (बिहार)
📍 ग्राम – बिलोटी, थाना – शाहपुर, जिला – भोजपुर, बिहार
28 जून 2026 (रविवार)
न्याय पंचायत
“भारत भूषण तिवारी को न्याय दो!”
“अन्याय के विरुद्ध संघर्ष हमारा अधिकार है!”
भारत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद (RSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या दिल्ली से भोजपुर (बिहार) पहुँच रहे हैं।
यह केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि न्याय, मानवाधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रश्न है। यदि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय होता है, तो समाज का कर्तव्य है कि वह न्याय के पक्ष में खड़ा हो।
📢 सभी सामाजिक, जागरूक, न्यायप्रिय एवं क्रांतिकारी साथियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर न्याय पंचायत का हिस्सा बनें और अपनी लोकतांत्रिक आवाज़ को मजबूत करें।
📜 प्रमुख मांगें
1️⃣ निष्पक्ष कार्रवाई
भारत भूषण तिवारी की मृत्यु के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध हत्या सहित उचित कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।
2️⃣ मुकदमों की समीक्षा
भारत भूषण तिवारी के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों पर दर्ज मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कर अन्यायपूर्ण एवं निराधार मुकदमों को वापस लिया जाए।
3️⃣ सरकारी रोजगार
पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, ताकि परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके।
4️⃣ आर्थिक सहायता
पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवजा देकर उनके पुनर्वास एवं सम्मानजनक जीवन की व्यवस्था की जाए।
5️⃣ स्मृति स्थल की स्थापना
थाना शाहपुर में भारत भूषण तिवारी की स्मृति में एक स्मृति स्थल/स्मारक स्थापित किया जाए, ताकि समाजसेवा और न्याय के लिए संघर्ष करने वाले लोगों की याद संरक्षित रहे तथा भविष्य में किसी भी नागरिक के साथ अन्याय न हो।
✊ हमारा संकल्प
न्याय चाहिए – अन्याय नहीं।
सत्य की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
लोकतांत्रिक तरीके से न्याय की मांग हमारा अधिकार है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version