आज दिनांक 26 सितंबर 2026 को पुलिस केंद्र स्थित आनंद भवन में आयोजित पिपिंग समारोह में सीतामढ़ी जिला के कुल 141 सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों (ASI) को पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के पद पर प्रोन्नति के उपरांत उनके कंधों पर स्टार लगाकर अलंकृत किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने सभी प्रोन्नत पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया। साथ ही,विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक अनुसंधान पर विशेष बल दिया।

समारोह में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), परिचारी प्रवर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version