आज दिनांक 22.02.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में लंबित कांडों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के सभी थानों में लंबित कांडों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनुसंधान कार्य में ई-साक्ष्य (E-Sakshya) के विधिसम्मत उपयोग, घटनास्थल संरक्षण (Crime Scene Preservation) को प्राथमिकता देने तथा निर्धारित 60/90 दिनों की समय-सीमा के भीतर अनुसंधान पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। अनुसंधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं दोषियों के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर–2, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर–1, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलसंड सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version