आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -2 की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व-2026 के मद्देनजर बथनाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सीतामढ़ी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री पोस्ट/साझा करने से बचें। जिला पुलिस सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा सोशल मीडिया गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सामाजिक सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version