आज दिनांक 19.08.2026 को प्रशिक्षण केंद्र, सीतामढ़ी स्थित आनंद भवन में पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के साथ स्वागत सह संवाद समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षु सिपाहियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा के महत्त्व पर मार्गदर्शन देते हुए आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही गश्ती, वाहन जांच,विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के दौरान सतर्कता एवं निर्धारित नियमों के अनुपालन पर विशेष रूप से बल दिया गया।

पुलिसिंग में आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यशैली के माध्यम से जनविश्वास एवं पुलिस की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अंत में सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को अनुशासन, समर्पण एवं जनसेवा के संकल्प के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल पुलिस सेवा जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version