आज दिनांक 18.10.2026 को शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने हेतु जिला अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसी क्रम में विभिन्न पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थलों के आसपास लगातार गश्ती की जा रही है तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
सीतामढ़ी पुलिस की अपील: सभी श्रद्धालु पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ, यातायात नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
सीतामढ़ी पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।
