आज दिनांक 18.03.2026 को श्रीमती रेखा लोहानी, भारतीय पुलिस सेवा, ADG SSB महोदया का आगमन 51 बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढी-II के समवाय मुख्यालय सह बाह्य सीमा चौकी भिट्टामोड़ में हुआ l सर्वप्रथम श्री संजीव कुमार सिंह, कमांडेट, 51 बटालियन द्वारा उनका स्वागत किया गया। तदोपरांत, ADG महोदया द्वारा बाह्य सीमा चौकी भिट्ठामोड़ के परिसर का भ्रमण किया गया तथा महोदया द्वारा विशेष सैनिक सम्मेलन लिया गया जिसमें कार्मिको से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वार्ता किया गया तथा ड्यूटी के दौरान ईमानदारी, सत्यनिष्ठा तथा जोश बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही संचार साधनों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया । महोदया द्वारा चेक पोस्ट भिट्ठामोड़ का निरीक्षण भी किया गया जहां पर महोदया द्वारा विभिन्न उपकरणों का मुआयना किया गया एवं BIT ड्यूटी पर तैनात महिला / पुरुष बलकर्मियों एवं शेर बहादुर अधिकारी, SP, APF नेपाल से वर्तालाप किया गया। आगे महोदया द्वारा प्रचालन एवं प्रशासनिक बिंदुओं की भी समीक्षा की गई ।
इस मौके पर श्री सरोज कुमार ठाकुर, भा.पु.से. उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय मुजफ्फरपुर, श्री संजीव कुमार सिंह, कमान्डेंट, श्री आशीष कुमार पाण्डेय, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉ अजीत, द्वितीय कमान अधिकारी(चिकित्सा), श्री संदीप कडवासरा, उपकमान्डेंट. श्री पवन खराटे, सहायक कमान्डेंट, अनुष्का चौधरी, सहायक कमान्डेंट, श्री रंजीत सिंह, सहायक कमान्डेंट (संचार) उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version