आज दिनांक 16.05.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालय एवं जिला पुलिस के बीच समन्वय को प्रभावी बनाने, न्यायालय द्वारा निर्गत आदेशिकाओं (सम्मन, वारंट, उद्घोषणा, कुर्की इत्यादि) के ससमय निष्पादन तथा अभियोजन साक्षियों की समय पर न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान “कोर्ट प्रभारी” (Court Officer) एवं “कोर्ट नायब” (Court Naib) की व्यवस्था, अभियोजन शाखा एवं न्यायालयों के बीच समन्वय, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, दोषसिद्धि पर्ची, अंतिम आदेशों के संधारण एवं न्यायालयीय कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, समयबद्ध आरोप पत्र समर्पण, वारंट निष्पादन, कुर्की-जब्ती एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

मौके पर पुलिस उपाधीक्षक (मु०-02), प्रभारी,अभियोजन शाखा, सभी अपर थानाध्यक्ष (प्रभारी,कोर्ट नायब ) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version