आज दिनांक 16.03.2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी द्वारा भिट्ठा थाना में लंबित कांडों/मामलों की विस्तृत समीक्षा कर उपस्थित पदाधिकारियों/कर्मियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
[16/03, 6:43 pm] Social Media: बेला थाना कांड संख्या- 34/26 में चोरी हुए मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति विवेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[16/03, 9:10 pm] Social Media: रुन्नीसैदपुर थाना कांड संख्या- 453/23 ( हत्या से सम्बंधित मामले ) में फरार अभियुक्त अटल राय सा०- रसूलपुर थाना- मेजरगंज, जिला- सीतामढ़ी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार अधिपत्र को विधिवत् चस्पा किया गया।
[16/03, 10:14 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..
[16/03, 10:17 pm] Social Media: बेला थाना कांड संख्या-190/21 की अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[17/03, 8:36 am] Social Media: दिनांक 16/17-03-2026 की मध्य रात्रि पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलसंड द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलांतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में ओ०डी० जांच , गश्ती दल एवं डायल 112 की सतर्कता एवं सक्रियता का औचक निरीक्षण किया गया।
[17/03, 12:22 pm] +91 91990 97465: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है।
[17/03, 12:48 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार सीतामढ़ी पुलिस द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM में सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बैंकों की सुरक्षा जांच की जा रही है।
बैंक परिसर के अंदर एवं बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
[17/03, 12:49 pm] Social Media: बाजपट्टी थाना कांड संख्या-34/26 की अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है । अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है|
[17/03, 4:13 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
[17/03, 6:05 pm] Social Media: आज दिनांक 17-03-2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अंचल निरीक्षक , सदर द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलांतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में ओ०डी० जांच, गश्ती दल एवं डायल 112 की सतर्कता एवं सक्रियता का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
