आज दिनांक 12.04.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा सोनबरसा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, थाना की कार्यप्रणाली एवं अभिलेख संधारण का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, निर्धारित समय-सीमा के भीतर कांडों का निष्पादन करने, कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी कर्मियों को सतर्कता, जनसेवा की भावना एवं कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त, विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु भी दिशा-निर्देश दिए गए।
