गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान अगस्त माह में दर्ज एवं लंबित काण्डों की समीक्षा करते हुए प्रभावी अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण पर विशेष बल दिया गया। अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार, महिला अपराध, पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य संवेदनशील एवं गंभीर मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध अनुसंधान/निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही, गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन तथा कुर्की/जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने एवं अवैध हथियार तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन एवं प्रभावी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सक्रिय गश्ती, प्रभावी आसूचना संकलन एवं त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखते हुए जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
