
आज दिनांक-03.04.2026 को कन्हौली थाना परिसर में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में अलग-अलग कांडों में कुल 1258.89 लीटर देसी एवं विदेशी शराब का विधिवत् विनष्टिकरण किया गया।
[03/04, 4:29 pm] Social Media: पुपरी थाना कांड संख्या-122/20(पॉक्सो एक्ट) में प्राथमिकी अभियुक्त मो० शमीम के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार अधिपत्र का विधिवत् चस्पा किया गया। है।
[03/04, 9:03 pm] Social Media: बेला थानांतर्गत 38 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप एवं 466 पीस प्रतिबंधित टैबलेट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[03/04, 10:36 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..
[04/04, 11:41 am] +91 91990 97465: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
[04/04, 11:41 am] +91 91990 97465: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है।
[04/04, 12:23 pm] Social Media: सीतामढ़ी जिला अंतर्गत “अभया ब्रिगेड” टीम विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों एवं कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाली महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित अभया ब्रिगेड महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
[04/04, 2:22 pm] Social Media: सीतामढ़ी जिला में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु जन शिकायत सुनवाई का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस को किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 04/04/2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुन आगे की कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।
