[02/02, 1:49 pm] Social Media: आज दिनांक 02.02.2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलसंड द्वारा परसौनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में “नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान के तहत नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज का संकल्प दिलाया गया।
सीतामढ़ी पुलिस नशा उन्मूलन हेतु निरंतर प्रयासरत है।
[02/02, 1:51 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
