मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आजम खां को ईडी की विशेष अदालत ने चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। बृहस्पतिवार को ईडी ने आजम खां से पूछताछ के लिए अदालत में अर्जी लगाकर पांच दिन की रिमांड मांगी थी।

पीठासीन अधिकारी अवनीश कुमार के अवकाश पर होने से संबंद्ध कोर्ट में सुनवाई हुई । विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार ने आजम की रिमांड मंजूर कर ली है।

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आजम को ईडी अदालत ने एक नवंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेजा था। 13 नवंबर को जेल से अदालत में पेश होना था, उसके पहले ही ईडी ने अदालत से चार दिन की रिमांड पर ले लिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version