श्रीकृष्णा आरटीएस विधि महाविद्यालय परिसर, नरौली, रूदौली में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 नवंबर को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या मंडल देवव्रत कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तकनीकी व गैर तकनीकी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे-कोटक महिंद्रा बैंक, स्विगी, एलएंडटी (लार्सन एंड टुब्रो), श्रीराम पिस्टस एंड रिंग्स, यजाकी इंडिया, वर्धमान, ब्लिंकिट, एलआइसी, अमेजन एवं साई कृपा आदि लगभग 3000 से अधिक रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं।

सहायक निदेशक ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई, बीएससी (कृषि) एवं बीटेक आदि हैं, वे मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेला आईडी-13992) एवं ncs.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण/गैर पंजीकृत अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, पहचान पत्र एवं बायोडाटा के साथ श्री कृष्णा आरटीएस विधि महाविद्यालय परिसर, नरौली में उपस्थित हों। मेले में समस्त प्रक्रियाएं निश्शुल्क हैं।
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version