समाहरणालय, मधुबनी*
=================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
===================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 02/09/2026*
==================
*जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता संतोष कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को वर्चुअल माध्यम से अंतर्विभागीय, राजस्व, तकनीकी सहित विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोषागार, जिला नीलाम पत्र शाखा, विधि शाखा, लोक शिकायत निवारण एवं अनुश्रवण प्रणाली, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, पश्चिमी कोसी नहर तथा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सहित विभिन्न विभागों के कार्यों एवं लंबित मामलों की समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता ने उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं अन्य लंबित वित्तीय मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में लंबित नीलाम पत्र वादों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को मामलों के निष्पादन में आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विधि शाखा से संबंधित लंबित न्यायालयीन मामलों की समीक्षा के क्रम में एमजेसी, सीडब्ल्यूजेसी, एलपीए सहित विभिन्न मामलों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। संबंधित विभागों एवं कार्यालयों को न्यायालयीन मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आवश्यक प्रतिवेदन एवं शपथ पत्र समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में लोक शिकायत निवारण एवं अनुश्रवण प्रणाली के तहत लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को आमजनों से प्राप्त शिकायतों एवं लंबित मामलों के निष्पादन में गंभीरता एवं तत्परता बरतने का निर्देश दिया। तकनीकी विभागों की समीक्षा के दौरान विभिन्न निर्माण एवं विकास योजनाओं की भौतिक प्रगति की जानकारी ली गई। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, पश्चिमी कोसी नहर एवं बाढ़ नियंत्रण से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। अपर समाहर्ता ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने लंबित मामलों एवं योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि जिले में संचालित विकास एवं जनहित से संबंधित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन किया जा सके। उक्त बैठक में सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर उपस्थित रहे।*
=================
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
*।***
==================
*# DPRO,Madhubani*
