प्रकाशनार्थ (फोटो) 10/04/2026
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष, देश के सबसे बड़े दलित नेता मल्लिकार्जुन खरगे के ख़िलाफ़ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शहर के मुख्य बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी मैदान से वीर कुंवर सिंह चौक तक विरोध मार्च निकला गया, जिसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारी दलित समाज का अपमान बंद करो, भाजपा शर्म करो, हिमंता बिस्वा सरमा मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पर्यवेक्षक डॉ. गौरव वर्मा ने किया।
प्रदर्शन में शामिल प्रदेश प्रतिनिधि मो. अफाक खान, प्रमोद कुमार नील, संजय कुमार बिररख, रितेश रमण सिंह, डॉ. राजीव कुमार काजू, शम्स शाहनवाज, मो. अंजारुल हक, ताराकांत झा, विपिन झा, मनोज सिंह, प्रो. रंजीत गुप्ता आदि ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है, जो देश के दलित समाज का अपमान है। यह भाजपा-आरएसएस की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा नेतृत्व को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
विरोध प्रदर्शन में शंभू शंकर भोला, घनश्याम मिश्रा, वीरेंद्र कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह राठौर, चुन्नू सिंह, संतोष पासवान, अजय कुमार मिश्रा, इंटक नेता रंजीत साह, ऋतु ठाकुर, राजेश राय, योगेंद्र गुप्ता, रवि कुमार, धीरज सिंह, अख्तर रजा खान, तनवीर खान, उमा देवी, नीरज कुमार यादव, राजू कुमार, मो. मोबस्सिर खान, श्याम कुमार, मो. शहीद, निशांत श्रीवास्तव, पंकज कुमार, संतोष पांडे आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
