प्रकाशनार्थ (फोटो) 19/05/2026

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला में जारी संगठन सृजन अभियान को गति प्रदान करने के लिए मंगलवार ललित आश्रम गांधी मैदान में जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष एवं मोर्चा संगठन के अध्यक्ष मुख्य रूप शामिल हुए। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और अधिकाधिक सदस्यों को जोड़ने पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान और संगठन में उचित स्थान देना है। उन्होंने कहा कि प्रखंड एवं मोर्चा संगठन अध्यक्ष अपने पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक एवं महीने में कम से कम एक कार्यक्रम आयोजित कर उसकी विस्तृत रिपोर्ट जिलाध्यक्ष कार्यालय को देंगे।

बैठक में आगामी 21 मई को भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की 35वीं के बलिदान दिवस पर जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों के साथ प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. राजीव कुमार काजू, रितेश रमण सिंह, मो. शम्स शाहनवाज, मनोज सिंह, ताराकांत झा, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह राठौर, संतोष पासवान, चुन्नू सिंह, संजय कुमार शर्मा, चंद्र भूषण सिंह, नगर महिला अध्यक्ष ऋतु देवी, इंटक अध्यक्ष दिलीप पांडे, वीरेंद्र कुशवाहा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रोहन कुमार, एनएसयूआई अध्यक्ष सक्षम कुमार, सुंदरम पाठक, सोहन प्रसाद, विवेक कुमार झा, प्रिंस कापड़, उमेश सिंह, संजय चौधरी, वेदांशु सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version