समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 11/04/2026

⬛️ उर्दू भाषण प्रतियोगिता से छात्रों में भाषा के प्रति बढ़ा उत्साह

मधुबनी में उर्दू प्रतिभाओं का सम्मान भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन।———

उर्दू भाषा के संरक्षण हेतु बिहार सरकार का सराहनीय प्रयास।

+2 वाटसन हाई स्कूल में उर्दू भाषण प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

  • 11 अप्रैल 2026 *उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार राज्य योजना वित्तीय वर्ष 2025–2026 के अंतर्गत +2 वाटसन हाई स्कूल, मधुबनी के हॉल में उर्दू जानने वाले छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन हेतु भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम का उद्घाटन श्री संतोष कुमार (अपर समाहर्ता), श्री नितीश कुमार (ओ.एस.डी.), सैयद सरफराज अहमद (निदेशक, डी.आर.डी.ए., मधुबनी) एवं मेराज अहमद (अनुवाद पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी, जिला उर्दू भाषा कोषांग, मधुबनी) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन से पूर्व मेराज अहमद ने सभी अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया।
    अपने संबोधन में श्री संतोष कुमार ने उर्दू भाषा के उद्भव एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उर्दू खड़ी बोली से विकसित हुई है तथा इसकी मिठास और कोमलता इसे विशिष्ट बनाती है। श्री नितीश कुमार ने उर्दू के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय भाषाओं में उर्दू का एक विशेष स्थान है। वहीं सैयद सरफराज अहमद ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके सफल आयोजन के लिए बिहार सरकार की सराहना की और कहा कि उर्दू गीत एवं ग़ज़लें सभी वर्गों के लोगों को आकर्षित करती हैं।
    प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैट्रिक, इंटरमीडिएट एवं स्नातक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल, मोमेंटो, प्रमाण-पत्र एवं उर्दू रेसाला प्रदान किया गया। साथ ही प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित करने की प्रक्रिया जारी है।
    कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में प्रोफेसर डॉ. यासमीन अख्तर, प्रोफेसर डॉ. मुनव्वर आलम रही, प्रोफेसर डॉ. सुग़रा मसरूर, प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद अब्दुल्ला एवं डॉ. मोहम्मद हुसैन उपस्थित रहे, जिन्होंने निष्पक्ष रूप से प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
    कार्यक्रम के प्रारंभिक सत्र का संचालन वासिफ जमाल (सीनियर उर्दू अनुवादक, जयनगर अनुमंडल) तथा शेष सत्र का संचालन मोहम्मद मुहतदा (उर्दू अनुवादक) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रज़ा अली (सीनियर लीडर, जदयू) एवं मजहर जमाल (पूर्व प्रमुख, बिस्फी प्रखंड) सहित विभिन्न प्रखंडों, अंचलों एवं अनुमंडलों में कार्यरत उर्दू कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। —————————————————————————————*** ..*

  *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

=============== ===

**

# DPRO,Madhubani

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version