*समाहरणालय, मधुबनी*
=================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
====================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 20/05/2026*
==================
⬛️*मधुबनी जिला उर्दू नामा (वित्तीय वर्ष 2026-27) के प्रकाशन हेतु लेख और रचनाएँ आमंत्रित*
⬛️*धार्मिक और राजनीतिक विषयों से अलग साहित्यिक, सामाजिक और समसामयिक रचनाओं को मिलेगा स्थान, 10 जून तक करें आवेदन*
*मधुबनी 20 मई 2026*
उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘जिला उर्दू नामा, मधुबनी’ का प्रकाशन किया जाना है। इस गौरवशाली प्रकाशन को समृद्ध और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए जिले के इच्छुक लेखकों, साहित्यकारों,और कवियों से उनके उत्कृष्ट लेख,रचनाएँ तथा कविताएँ आमंत्रित की जाती है।
जिला उर्दू भाषा कोषांग, मधुबनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस पत्रिका में मधुबनी के साहित्यिक, सामाजिक, आर्थिक, भौगोलिक, पर्यावरणीय एवं अन्य महत्वपूर्ण समसामयिक विषयों से संबंधित रचनाओं को शामिल किया जाएगा। इन नियमों का पालन करना होगा अनिवार्य, रचनाएँ भेजते समय लेखकों को निम्नलिखित मुख्य बातों का ध्यान रखना होगा गैर-धार्मिक और गैर-राजनीतिक पत्रिका में किसी भी प्रकार की धार्मिक या राजनीतिक लेख, रचना अथवा कविता स्वीकार्य नहीं होगी। प्रकाशन के लिए चयनित किसी भी लेखक, साहित्यकार या कवि को कोई मानदेय या प्रोत्साहन राशि देय नहीं होगी। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक और साहित्यिक योगदान पर आधारित है। इच्छुक लेखक, कवि और साहित्यकार अपनी मौलिक रचनाएँ दिनांक 10 जून 2026 तक नीचे दिए गए माध्यमों से जमा कर सकते। जिला उर्दू भाषा कोषांग, मधुबनी कार्यालय में सीधे जमा किया जा सकता है। साथ ही कार्यालय के आधिकारिक ईमेल आईडी urducellmadhubani@gmail.com पर भी अपनी रचनाएँ भेजी जा सकती हैं। —————————————————————————————* ..*
=================
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
*।***
==================
*# DPRO,Madhubani*
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
