*समाहरणालय, मधुबनी*
================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
================================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 16/06/2026*
================
⬛*खुटौना के कारमेघ उत्तरी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक।*
*——–जिलाधिकारी ने विभागीय स्टॉल के निरीक्षण के क्रम में प्राप्त आवेदनों का किया अवलोकन*
■ *सहयोग शिविर के स्टॉल पर आवेदन जमा करने को लेकर आमजनों में दिखा उत्साह*
■ *“सहयोग शिविर के माध्यम से आमजनों की समस्याओं को निर्धारित समयावधि में निष्पादित कराना है उद्देश्य”: जिलाधिकारी।*
*——सहयोग शिविर में आमजनों की परेशानियों का हो रहा समाधान”*
*——-पंचायत स्तरीय/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें, कर्तव्यहीनता की साक्ष्य सहित शिकायत मिलने पर होगी कड़ी करवाई*
*मधुबनी 16 जून 2026*
*मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के कारमेघ उत्तरी पंचायत स्थित ललित नारायण +2 उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित सहयोग शिविर का जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार तथा शिविर में आये एक बच्चे के द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।*
*शिविर में काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, महिला समूहों की सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी। एवं कर्मी उपस्थित रहे।*
*सहयोग शिविर में पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समस्याओं से संबंधित पंचायत से संबंधित 32 आवेदनों में से 27 आवेदन का निष्पादन कर दिया गया है। साथ ही जिला के सभी 386 पंचायतों के विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त लगभग 6 हजार 70 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है। वही शिविर के माध्यम से लगभग 50 से अधिक आवेदन जमा किया गया।*
*पंचायत स्तर पर आयोजित इस शिविर में प्रशासन गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य किया।*
*सहयोग शिविर के द्वारा आमजनों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उनके पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराना, समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।* *शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई तथा लोगों के आवेदन एवं शिकायती आवेदनों को प्राप्त किया गया।* *प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कारवाई करते हुए मौके पर ही निष्पादन भी किया गया, जिससे लोगों में विश्वास का माहौल बनता देखा गया।*
*जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया।*
*ग्रामीणों के द्वारा पंचायत में जलजमाव की समस्या, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एम.बी.बी.एस. चिकित्सक का पदस्थापन करने, लौकहा में डिग्री कॉलेज की स्थापना कराने सहित अन्य सुझावों से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कारवाई का आश्वासन दिया गया गया।*
*जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध करायी जायेगी। लेकिन वैसे लोग जो भूमिहीन नही है, वे भी भूमि के लिए आवेदन करते है तो उनकी जांच कर कारवाई भी की जायेगी।*
*जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तरीय/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें। यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा कार्य मे अनावश्यक विलंब की साक्ष्य सहित शिकायत प्राप्त होगी, तो वैसे कर्मियों/पदाधिकारियों पर कड़ी करवाई की जायेगी।*
*उन्होंने सभी उपस्थित लोगोने से अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी विद्यालयों में शिक्षकों के द्वारा यदि पठन-पाठन में कोई लापरवाही बरती जाती है, तो उसकी शिकायत करें।*
*उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक पहुँचे इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाय।*
*तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार के द्वारा भी पुलिस से संबंधित कार्यो एवं डायल 112 के माध्यम से त्वरित सहायता पहुचाए जाने आदि के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।*
*शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन दिए तथा अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। शिविर के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एवं प्रशासनिक सेवाएं गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं, जिससे पंचायतों के लोगों के समय एवं संसाधनों की बचत हो रही है।*
*आज जिले के कुल 26 पंचायतों एवं जिले के सभी नगर निकायों के 15 वार्डो सहित सभी 21 प्रखंड कार्यालय पर भी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सभी शिविरों में जिलास्तरीय वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंडों के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में सक्रिय रहे।*
*सहयोग शिविर में पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, अनीश कुमार, डीपीओ, आईसीडीएस, ललिता कुमारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, राजेश कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नितेश पाठक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकार सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।*
———————– —————————————————————————————* ..*
=================
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
================
*।***
================
*# DPRO,Madhubani*
