समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 08/04/2026
================================ ■ जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, आनंद शर्मा ने ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण।—————————————- मधुबनी 08 अप्रैल 2026—————————जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, आनंद शर्मा ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया।गौरतलब हो कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह ईवीएम वेयर हाउस में रखे हुए ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का समय-समय पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जाना है,इसी क्रम में आज ईवीएम से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों की जांच हेतु जिला पदाधिकारी पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, आनंद शर्मा द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया साथ ही वीवीपैट गोदाम के सुरक्षा मानकों की भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्दर्श भी दिए ।
उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार आदि कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।———————- —————————————————————————————– ..*
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर06276-222576 जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।
।**
# DPRO,Madhubani
