*समाहरणालय, मधुबनी*
================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 25/05/2026*
================
*■ एन.आई.सी. में पुलिस आधुनिकीकरण को लेकर सी.सी.टी.एन.एस. कोर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन*
*——–प्रशिक्षण के दौरान पुलिस थानों में दर्ज होने वाली एफआईआर (FIR),जांच रिपोर्ट और चार्जशीट को पूरी तरह ऑनलाइन और पेपरलेस करने की प्रक्रिया का कराया गया अभ्यास*
———————————————-
*मधुबनी 25 मई 2026*
*राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में सी.सी.टी.एन.एस. एन.सी.आर.बी.-सी.ए. एस.1.0(कोर एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर) पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण सुबह 09:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक चला, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों और तकनीकी कर्मियों ने भाग लिया।*
*प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा विकसित कोर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (CAS 1.0) के व्यावहारिक उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। इस सॉफ्टवेयर का मुख्य उद्देश्य देश भर के पुलिस स्टेशनों को एक एकीकृत नेटवर्क से जोड़ना है, ताकि कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाया जा सके।*
*प्रशिक्षण के दौरान पुलिस थानों में दर्ज होने वाली एफआईआर (FIR),जांच रिपोर्ट और चार्जशीट को पूरी तरह ऑनलाइन और पेपरलेस करने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया।*
*साथ ही सॉफ्टवेयर के माध्यम से देश के किसी भी कोने से अपराधियों, लापता व्यक्तियों और चोरी के वाहनों का डेटा पल भर में कैसे ट्रैक किया जाए, इसकी लाइव ट्रेनिंग दी गई।*
*ICJS (इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) समन्वय के तहत CCTNS को कोर्ट, जेल और फोरेंसिक लैब से जोड़ने की तकनीक पर प्रकाश डाला गया, जिससे मामलों की सुनवाई और जांच में तेजी आएगी।*
*इस सॉफ्टवेयर के सुचारू संचालन से आम नागरिकों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। अब लोग घर बैठे चरित्र प्रमाणपत्र (Character Verification), किराएदार सत्यापन और ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे।*
*प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इस तकनीकी प्रशिक्षण से पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक स्मार्ट, तेज और जवाबदेह बनेगी, जिससे अपराधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।*
*प्रशिक्षण में डी.आई.ओ., रंजन कुमार यादव,असिस्टेंट डी.आई.ओ., विकास कुमार,डी.आर.एम.,मो आरजू सहित काफी संख्या में पुलिस विभाग के तकनीकी कर्मियों सहित अन्य ने भाग लिया।*
———————- ———————————————————————
================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
================
================
*DPRO,MADHUBANI*
