समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

’दिनांक – 03/04/2026

जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निदेश पर जिले में अवस्थित पेट्रोल पम्पों एवं एल०पी०जी० वितरकों के भण्डारण केन्द्रों सहित संदिग्ध अनाधिकृत भण्डारण स्थलों का किया गया औचक निरीक्षण*

——-जिले के 42 प्राकृतिक गैस(एल.पी.जी.) वितरकों तथा 35 पेट्रोल/डीजल वितरकों के भंडारण एवं वितरक कार्यालयों के क्रियाकलापों की हुई औचक जांच

——वितरण केंद्र पर लोगों के कतार की स्थिति, एलपीजी सिलिंडर के आपूर्ति एवं भंडारण की स्थिति, होम डिलीवरी की स्थिति, ऑनलाईन बुकिंग में आने वाली समस्याओं सहित अन्य क्रियाकलापों की हुई औचक जांच

मधुबनी 03 अप्रैल 2026

तेल एवं प्राकृतिक गैस (एल०पी०जी०) की प्राप्त हो रही शिकायतों एवं समस्याओं को को देखते हुए जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के निदेश पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न कंपनियों के 42 प्राकृतिक गैस(एल.पी.जी.) वितरकों तथा 35 पेट्रोल/डीजल वितरकों के भंडारण एवं वितरक कार्यालयों के क्रियाकलापों की संबंधित अधिकारियों के द्वारा औचक जांच की गयी। जिसमें जिले में अवस्थित पेट्रोल पम्पों, एल०पी०जी० वितरकों, भण्डारण केन्द्रों, संदिग्ध अनाधिकृत भण्डारण स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया एवं पदाधिकारियों के द्वारा आवश्यक कारवाई भी की गयी। सभी संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा वितरण केंद्र से संबंधित जांच प्रतिवेदन को गुगल शीट में अपलोड भी किया गया। एल.पी.जी. वितरण केंद्र के जांच पदाधिकारी के द्वारा वितरण केन्द्र पर लोगों के कतार की स्थिति, एल०पी०जी० सिलेन्डर के आपूर्ति एवं भण्डारण की स्थिति, होम डिलेवरी की स्थिति, ऑनलाईन बुकिंग में आने वाली समस्याओं की स्थिति,पब्लिक एड्रेस सिस्टम की उपलब्धता की स्थिति, एजेन्सी के कर्मियों की उपस्थिति विवरणी,संबंधित एजेन्सी के भण्डार स्थल की जाँच एवं सत्यापन, उपस्थित नागरिकों का फीडबैक सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर आवश्यक कारवाई भी की गयी।

वही पेट्रोल / डीजल पम्प पर लोगों के कतार की स्थिति, पेट्रोल / डीजल के आपूर्ति एवं भण्डारण की स्थिति, जिला द्वारा उपलब्ध कराये गये DO/DON’T पट्टीका / बैनर की उपयुक्त स्थल पर प्रदर्शन की स्थिति,गैलन आदि में अनधिकृत भण्डारण के उद्देश्य से आने वाले ग्राहकों की स्थिति, उपस्थित नागरिकों का फीडबैक सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर वितरकों को आवश्यक निदेश दिया गया। ———————– ———————————————————————

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

================
DPRO,MADHUBANI

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version