सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सूचना अनुसार दिनांक 20/21.03.26 की रात्रि स्थानीय दो युवक शहरी क्षेत्र से अपने गांव लौट रहे थे, तब सुप्पी थाना के द्वारा उक्त दोनों युवकों को पकड़कर जबरन उनके साथ मारपीट की घटना कारित की गई है। उक्त घटना अत्यंत गंभीर एवं अनुशासनहीनता का परिचायक है।

प्रथम दृष्टया उपरोक्त घटना से प्रतीत होता है कि थाना अध्यक्ष सुप्पी के द्वारा इस प्रकार की घटना उनके थाना में घटित होने की सूचना अपने वरीय पदाधिकारी को नहीं दी गई, जो सीधे सोशल मीडिया के माध्यम से वरीय पदाधिकारी को प्राप्त हो रही है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि थानाध्यक्ष सुप्पी के अधीन कार्यरत पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों पर इनका कोई ठोस नियंत्रण नहीं है, जिस कारण इस प्रकार की घटना घटित हुई, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है।

अतः उक्त लापरवाही के लिए थानाध्यक्ष सुप्पी को तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र सीतामढ़ी में पदस्थापित किया जाता है। साथ ही निर्देश दिया जाता है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण इस कार्यालय में समर्पित करते हुए पुलिस केंद्र सीतामढ़ी में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

इसके अतिरिक्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्तर-1 को निर्देश दिया जाता है कि उक्त सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सूचना के आलोक में जांच कर जांच प्रतिवेदन अपने स्पष्ट मंतव्य के साथ 02 दिन के अंदर इस कार्यालय में समर्पित करना सुनिश्चित करें।

दिनांक: 22/03/2026
(हस्ताक्षर)
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version