सुहानी यादव अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराएंगी भारत का परचम

मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर की होनहार बेटी सुहानी सिंह यादव का चयन अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाले 13वें अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन (IYC-13) में भारतीय प्रतिनिधि के रूप में हुआ है।

यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय युवा संगठन द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमें विश्व के लगभग 183 देशों से युवा आवेदन करते हैं। चयन प्रक्रिया बेहद प्रतिस्पर्धात्मक होती है, जिसमें प्रत्येक देश से जनसंख्या के आधार पर सीमित प्रतिभागियों को ही आमंत्रित किया जाता है। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर सुहानी सिंह यादव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्थान बनाकर पूरे मध्य प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है।

सुहानी की यह उपलब्धि आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई जा सकती है।

सुहानी यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं एवं इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version